फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आईटीआई में अब 15 अगस्त तक हो सकेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चौथे चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चौथे चरण का प्रवेश 11 से 15 अगस्त के बीच होगा। अभी भी आईटीआई में 107 स्थान रिक्त हैं जिन पर प्रवेश होना है। जिले में राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया 2025 के तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद चौथा चरण शुरू किया गया है। रिक्त सीटों के सापेक्ष पहले पंजीकृत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अभ्यर्थी से नवीन विकल्प पंजीकृत करने तथा राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों हेतु नवीन आवेदनकर्ताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। यह जानकारी प्रधानाचार्य एमएम शुक्ला ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें