जिले में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ-ग्रहण में इंतजार की घड़िया समाप्त हो गयी। 25 व 26 मई को शपथ-ग्रहण को लेकर भले ही जिलाधिकारी की ओर अधिसूचना जारी नहीं की गयी है। लेकिन तैयारियों को लेकर रविवार को अवकाश के बावजूद अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने ब्लाक मुख्यालयों पर माथापच्ची में जुटे रहे।
शपथ-ग्रहण को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी अधिसूचना जारी कर सकते हैं। शासन की ओर से इसके लिए 25 व 26 मई, दो दिन की तिथि निर्धारित कर दी गयी है। ग्राम पंचायतो को संघटित करने की अधिसूचना जिलाधिकारी की ओर से 24 मई को जारी की जाएगी। शपथ ग्रहण के पश्चात नव गठित ग्राम पंचायतो की पहली बैठक 27 मई को आयोजित किए जाएंगे। शपथ-ग्रहण गांव में स्थित पंचायत भवन, सामुदायिक भवन अथवा ग्राम पंचायत में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई। अधिसूचना जारी होते ही निर्धारित तिथि व समय पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों के शपथ ग्रहण शासन के निेर्देश के अनुसार कराएं जाएंगे।