मिर्जापुर। अपर निदेशक बेसिक डॉ. वीके शर्मा ने मंगलवार को लालगंज के लहंगपुर स्थित बीआरसी में आयोजित शिक्षक संकुल की बैठक में अनुपस्थित तीन प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
शिक्षक संकुल की बैठक में 30 विद्यालयों में से 27 विद्यालयों के शिक्षक रहे, जबकि प्राथमिक विद्यालय कनौजी राजा, प्राथमिक विद्यालय सहिरा और प्राथमिक विद्यालय बभनी गहरवार के शिक्षक अनुपस्थित रहे।
इस पर अपर निदेशक बेसिक ने संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
उन्होंने कहा नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने शिक्षक संदर्शिका मॉड्यूल के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी। कहा कि एआरपी सहित सभी संबंधित लोग नियमित सर्वेक्षण करें तथा विद्यालयों में पठन-पाठन की प्रगति के लिए हरसंभव प्रयास करें।