फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कूड़ा निस्तारण नहीं करने पर 110 को नोटिस, एनजीटी पोर्टल पर पंजीकरण के िदए आदेश

विज्ञापन
नगर के कजरहवा पोखरा वार्ड में रमईपट्टी मुख्य मार्ग के किनारे फैली गंदगी, संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 300 से अधिक होटलों व मैरिजहॉलों में प्रतिदिन निकलने वाले खाद्य पदार्थों व कूड़ों के निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। इसे लेकर जिले के चार निकायों के 110 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर उनको राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

इन सभी संस्थानों में प्रतिदिन 100 किलो से अधिक कूड़ा जिसमें खाद्य पदार्थ भी शामिल है, निकलता है। इन्हें चिह्नित किया गया है। अकेले नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में ही 70 संस्थानों को चिन्हित कर उनको पोर्टल पर पंजीकरण के लिए नोटिस भेजी गई है। इसके अतिरिक्त चुनार में 16 व अहरौरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चार को नोटिस भेजी गई है। नगर पंचायत कछवां में कोई चिह्नीकरण नहीं हुआ है।
जिले में लगभग 300 से अधिक शादीघर, लाज, होटल, रेस्टोरेंट व अन्य प्रकार के ढाबे चल रहे हैं। प्राधिकरण के एक निर्देश के तहत ऐसे संस्थान जहां पर प्रतिदिन 100 किलो से अधिक कूड़ा निकलता है, चिह्नित कर उनको स्वत: निस्तारण की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के चार निकायों, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर, चुनार व अहरौरा के साथ ही नगर पंचायत कछवां में इस प्रकार के 110 से अधिक संस्थान संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें