फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कम राजस्व वसूली पर एसडीएम चुनार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजस्व वसूली की खराब प्रगति पर एसडीएम चुनार तथा पेंशन से संबंधित प्रकरण लंबित होने पर तहसीलदार सदर को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्टेट सभागार में राजस्व वसूली से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मदों में हुई वसूली की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान राजस्व वसूली की प्रगति काफी खराब होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और एसडीएम चुनार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनार तहसील में अमीन और राजस्व वसूली से संबंधित स्टाफ पर्याप्त संख्या में होने के बावजूद वसूली की प्रगति खराब होना चिंता का विषय हैं। उन्होंने एसडीएम को प्रतिदिन नायब तहसीलदार व अमीनवार राजस्व वसूली की समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही वसूली में खराब प्रगति होने पर संबंधित अमीन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। वाणिज्य कर व विद्युत निगम की राजस्व वसूली व शिकायतों के निपटारे की प्रगति खराब होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए इसमें सुधार लाने की हिदायत दी। उन्होंने बिजली बिल व जीएसटी के बड़े बकाएदारों से अभियान चलाकर वसूली की कार्रवाई करने का निदेश दिया। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को दो से पांच किलोवाट के कनेक्शनधारकों की संख्या और बकाएदारों की सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने ब्लाॅकवार सरकारी प्राथमिक विद्यालयों पर बिजली बिलों के बकाए की विस्तृत रिपोर्ट डीपीआरओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि समय से बिल जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। लालगंज व सदर तहसील में सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन के प्रकरण छह माह से ज्यादा समय से लंबित रहने पर तहसीलदार सदर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को तहसीलों में पर्याप्त संख्या में सीसी कैमरे, अग्निश्मन यंत्र, कंप्यूटर आदि लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, सीआरओ सत्य प्रकाश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, एसडीएम सदर आसाराम वर्मा, एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, एसडीएम लालगंज गुलाब चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें