मिर्जापुर। बाट-माप विभाग ने मड़िहान तहसील क्षेत्र में कई दुकानों में जांच की। इस दौरान तीन दुकानों पर घटतौली का मामला पकड़ में आया। 10 अन्य दुकानों में बाट- माप में गड़बड़ी मिली। इस पर सभी 13 दुकानदारों को विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है।
मड़िहान क्षेत्र में मिठाई की तीन दुकानों पर घटतौली की शिकायत मिली थी। सभी जगह तौल में 100-100 ग्राम वजन की कमी मिली थी। इस पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार इसी तहसील के कलवारी में 10 अन्य दुकानों में भी जांच की गई। यहां बाट-माप में कमियां मिलीं। संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। जिला बाट-माप अधिकारी केएम गुप्ता ने बताया कि घटतौली की जांच हमेशा की जाती है। जांच के दौरान कमी मिलने पर 13 दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।