फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़कें खोद कर छोड़ देने पर एक्सईएन को नोटिस जारी, चार जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई बैठक में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद कर छोड़ देने और उसे ठीक नहीं कराने पर नाराज डीएम ने कार्रवाई की।
उन्होंने अमृत योजना की कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय के एक्सईएन को शो-कॉज नोटिस दिया, चार जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि और एई को चेतावनी दी है।
बैठक में उपस्थित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि अमृत योजना के तहत हो रहे कार्यों से जनता में रोष है। आए दिन किसी न किसी सड़क को खोद दिया जा रहा है, इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही सीवर जाम होने की समस्या भी सामने आ रही है। कई स्थानों पर सड़कें खोदे जाने के बाद उनकी ठीक से मरम्मत नहीं होने से स्थिति बेहद खराब हो गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यों को लेकर जताई गई नाराजगी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक के दौरान अमृत योजना के कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और आम जनता को हो रही परेशानियों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बैठक में ही चार जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने और एक्सईएन को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही सहायक अभियंता को भी कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की बैठक में हुई कार्रवाई के बाद अमृत योजना से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। डीएम ने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा आम जनता को हो रही परेशानियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें