फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान 15 दिन में एक भी टीका नहीं लग सका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलिया। महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान हलिया क्षेत्र में गति नहीं पकड़ सका है। 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने के लिए पिछले दो सप्ताह से जारी अभियान में अब तक एक भी किशोरी का टीकाकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक कर नाराजगी जताई और अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए जानलेवा बीमारी बनती जा रही है, जबकि समय रहते टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि बाजार में वैक्सीन की एक खुराक की कीमत दो से ढाई हजार रुपये तक है, लेकिन सरकार इसे निःशुल्क उपलब्ध करा रही है, ताकि हर वर्ग की किशोरियां इसका लाभ ले सकें। इसके बावजूद लोगों में जागरूकता की कमी के कारण टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य लोगों से भी सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें