फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: केसीसी का नवीनीकरण न होने से ब्याज की छूट नहीं मिलेगी

विज्ञापन
लालगंज के पतुलकी में लगे बैंक के केसीसी नवीनीकरण ​शिविर में बोलते बैंक के महाप्रबंधक अरुण कुमार
विज्ञापन
लालगंज। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) नवीनीकरण अभियान के तहत सोमवार को पतुलकी गांव में शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को केसीसी के समय से नवीनीकरण के फायदे और नवीनीकरण न कराने पर होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। कहा कि केसीसी का नवीनीकरण न कराने से ब्याज की छूट समाप्त हो जाती है। इंडियन बैंक के महाप्रबंधक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समय से केसीसी नवीनीकरण कराने पर किसानों को कम ब्याज दर पर कृषि ऋण की सुविधा मिलती है। साथ ही फसल बीमा और दुर्घटना बीमा का लाभ भी निरंतर बना रहता है। उन्होंने कहा कि केसीसी के तहत ब्याज छूट की सीमा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। इससे किसानों को अधिक राशि पर सस्ता ऋण मिलेगा। क्षेत्रीय महाप्रबंधक हेमंत मिश्रा ने कहा कि केसीसी का नवीनीकरण न कराने की स्थिति में खाता अनियमित होकर एनपीए की श्रेणी में जा सकता है और भविष्य में बैंक से ऋण लेने में परेशानी आती है। शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में किसानों के केसीसी खातों का नवीनीकरण किया गया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, धीरेंद्र दुबे, अश्वनी गुप्ता,मोहन श्रीवास्तव,सुनील यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें