फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इनरव्हील कार्निवल में मनोरंजन, खरीदारी के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों की रही धूम

विज्ञापन
लालडिग्गी ​स्थित रोटरी क्लब परिसर में मिर्जापपुर इनरव्हील कार्यक्रम में मौजूद सदस्य, स्रोत संवा
विज्ञापन
मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब मिर्जापुर ने नगर में एक भव्य और रंगारंग इनरव्हील कार्निवल का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब परिसर में किया गया। यहां पूरे दिन मनोरंजन, खेलकूद, खरीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद औपचारिक उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया गया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। मेला में अनेक आकर्षक फूड स्टॉल, शॉपिंग स्टॉल तथा विभिन्न गेम स्टॉल लगाए गए थे, जिनका बच्चों व बड़ों ने भरपूर आनंद लिया। साथ ही कई सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिनमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नेल आर्ट, किड्स रैंप वॉक, पेबल आर्ट, ग्रैनी के साथ रैंप वॉक तथा रैंप वॉक प्रमुख आकर्षण रहे। वही चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का समापन लकी ड्रा के साथ हुआ जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान अध्यक्ष आशु अग्रवाल व सचिव नम्रता अग्रवाल सहित इनरव्हील की अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें