सिटी क्लब सभागार में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण के बाद नामित सभासद व उपस्थित अतिथि, स्रोत सोश
- फोटो : बहराइच में रोडवेज के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
मिर्जापुर। सिटी क्लब सभागार में सोमवार को नगर पालिका परिषद के नामित सभासद श्याम सिंह, रोहन मिश्रा, वीरेंद्र मौर्य, गीता यादव और ज्ञानचंद कन्नौजिया को पद और गोपनीयता की शपथ नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह ने दिलवाई। नामित सभासदों में भाजपा के चार तथा अपना दल-एस से एक हैं। वक्ताओं ने कहा कि नामित सभासद दायित्वों का निर्वहन कर नगर का विकास कराएं। नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने सभासदों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व नगर मंडल पूर्वी अध्यक्ष डाली अग्रहरि, गौरव उमर,सीएल बिंद, स्वामीनाथ सिंह,उमाशंकर सोनी,राजेंद्र तिवारी,प्रदीप सोनकर,सृष्टि नारायण मिश्रा,रोहित त्रिपाठी,इंद्र कुमार सिंह,सुनीता शर्मा,ईओ जी लाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।