उच्च प्राथमिक विद्यालय अमोई में आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अ
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमोई में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों का हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल शिक्षक, संकुल शिक्षक, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने सम्मानित होने वाले शिक्षकाें व अन्य का उत्साहवर्धन किया। कहा कि वे अपने कार्य से अपनी अलग पहचान बनाएं जिससे हर क्षेत्र में उनका सम्मान हो। कार्यक्रम का संयोजन डीसी प्रशिक्षण प्रभात कुमार वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर रविकांत, सरिता देवी, अनिल कुमार आदि थे।