फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किसी ने वापस नहीं लिया पर्चा, 13 उम्मीदवार मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बुधवार को नामवापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मझवां विधानसभा उपचुनाव में भागीदारी कर रहे सभी 13 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। बुधवार को नामवापसी की तिथि निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय तक किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

मझवां विधानसभा उपचुनाव में भागीदारी के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। बीते सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई थी। जांच में चार लोगों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे, जबकि 13 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए थे। सोमवार को आरओ व एसडीएम गुलाब चंद्र ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिन उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किए थे, उनमें निर्दल रामविलास, इंडियन नेशनल समाज पार्टी की प्रिया सिंह, आजाद समाज पार्टी धीरज कुमार मौर्य तथा विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के रामलखन विश्वकर्मा शामिल थे। तीन प्रमुख दलों भाजपा, सपा व बसपा के प्रत्याशियों के जांच में वैध मिले थे। जिन उम्मीदवारों के पर्चे वैध मिले थे, उनमें सपा की ज्योति बिंद, बसपा के दीपक तिवारी व भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य के अलावा नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अखिलेश, राष्ट्रीय जनमत पार्टी के प्रकाश चंद्र मौर्य, समाज विकास क्रांति पार्टी की राधिका सिंह, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के स्वयंबर, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी इंसान के विशाल, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के शंभूनाथ, राष्ट्रीय समाज पक्ष के शिवपूजन, निर्दलीय प्रहलाद, निर्दलीय राजेश व निर्दलीय रामलखन शामिल हैं। इनमें से किसी भी प्रत्याशी ने बुधवार को अपना नाम वापस नहीं लिया। आरओ व एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। सभी 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें