लालगंज। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने के उद्देश्य से मंगलवार को लालगंज कोतवाली परिसर में एसडीएम अजीत कुमार की अध्यक्षता में ताजियादारों की बैठक हुई।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी।
कहा कि सभी ताजियादार पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही कार्यक्रम कराएं। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 23 स्थानों से ताजिया जुलूस निकाले जाते हैं। विद्युत सुरक्षा को देखते हुए ताजियों की ऊंचाई नियंत्रित रखने की सलाह दी गई है।
कहा कि तारों एवं बिजली के खंभों को ध्यान में रखते हुए जमीन से उठाए जाने वाले ताजियों की ऊंचाई 11 से 12 फीट और कंधे पर ले जाए जाने वाले ताजियों की ऊंचाई सात से आठ फीट तक रखने का अनुरोध किया गया है। संवाद