मिर्जापुर। जिले में सोमवार को लगातार 19वें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में इस समय कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। पिछले 68 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11041 है। अब तक 10 हजार 924 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को 2277 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक नौ लाख 17 हजार 821 का सैंपल लिया जा चुका है। नौ लाख 17 हजार 655 की रिपोर्ट आई है। 166 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 41 हजार 438 की एंटीजेन किट से जांच कराई गई है।