मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को लगातार छठवें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। इस समय जिले में एक्टिव केस एक है। पिछले 55 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले है। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41 है। जिसमें से 10 हजार 922 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 118 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को 2408 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक आठ लाख 87 हजार 688 का सैंपल लिया जा चुका है। आठ लाख 85 हजार 42 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 646 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 22 हजार 609 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में दो हाट स्पाट है।