फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार आंठवें दिन नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को लगातार आंठवें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। इस समय जिले में एक्टिव केस एक है। पिछले 57 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले है। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41 है। जिसमें से 10 हजार 923 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2923 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक आठ लाख 92 हजार 521 का सैंपल लिया जा चुका है। आठ लाख 90 हजार 330 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 191 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 25 हजार 101 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में एक हाट स्पाट ग्रामीण क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें