जमालपुर। थाना क्षेत्र के जफरपुरा ग्राम पंचायत के केशवपुर गांव मे मंगलवार की देर रात दो पक्षों में हुए विवाद में चले लाठी- डंडा, गड़ासा और टागी में से हुए मारपीट में ग्राम प्रधान और प्रधान पति घायल हो गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल प्रधान पति का इलाज ट्रामा सेंटर मे कराया गया। मारपीट की जानकारी पर रात मे ही मौके पर पहुची पुलिस दोनो पक्षो से दो-दो लोगो को थाने ले आई।
प्रधानपति गामा बियार के भाई के पुत्र अमित और विपक्षी के पुत्र अतुल के बीच किसी बात को लेकर देर शाम मारपीट हो गई। जगदीशपुर गांव मे पुलिस द्वारा आयोजित कोरोना जागरूकता मीटिंग से वापस आने पर मारपीट की जानकारी होने पर जब प्रधान पति पूछने के लिये भोंका नाला के पुल पर विपक्षियों के घर पहुंचे तो विपक्षियों ने गड़ासा, टांगी और लाठी डंडे से हमला बोल दिया। हमले में प्रधान पति गामा बियार 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको बचाने आयी ग्राम प्रधान मालती देवी 45 वर्ष, प्रधान पुत्र अमरेश 24 वर्ष, मोनू 22 वर्ष और अजय 16 वर्ष घायल हो गए। दूसरे पक्ष से शिवचरण 45 वर्ष, रूपचंद 60 वर्ष,जोगेंद्र 40 वर्ष और अतुल 20 वर्ष घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ग्राम प्रधान पर जान लेवा हमले से प्रधानों में आक्रोश है।