जिगना। थाना क्षेत्र के मछहा गंव के पास शुक्रवार को देर रात पुलिस ने वध के लिए पिकअप से ले जाए जा रहे नौ गोवंश बरामद किया। पुलिस द्वारा पीछे करते देख चालक व पशु तस्कर भागने में सफल रहे।
जिगना थाने के उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह, आरक्षी महेंद्र कुमार आदि शनिवार की रात गश्त पर थे। इस बीच देर रात सूचना मिली की एक पिकअप में गोवंश वध के लिए ले जाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तस्करों का पीछा किया। पुलिस से घिरते देख पशु तस्कर व चालक वाहन छोड़कर मछहा गांव के पास से भाग गए। मौके पर पिकअप से नौ गोवंश बरामद हुए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पशु तस्करों व वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरामद गोवंश को गो आश्रय स्थल रसौली भेजा जाएगा।