गांधी जयंती पर क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी, स्रोत खेल विभाग
मिर्जापुर। गांधी जयंती पर बृहस्पतिवार को क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भरुहना सरदार पटेल चौराहा से सुबह बालक-बालिका वर्ग में रेस हुआ। रेस भरुहना से शुरू होकर शुक्लहा, तहसील तिराहा, पुलिस लाइन, रमईपट्टी, कचहरी पेट्रोल पंप से होते कोषागार विभाग के गेट पर समाप्त हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में निकेश पाल प्रथम, विवेक पाल द्वितीय, राहुल तृतीय, रवि चौहान चौथे, विकास बिंद पांचवे, पवन बिंद छठवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजलि तिवारी प्रथम, अनिता पटेल द्वितीय, पूजा पाल तृतीय, नीलम साहनी चतुर्थ, अर्चना प्रजापति पांचवें और ममता यादव छठवें स्थान पर रही। सभी को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विवेक मिश्रा, निधि पटेल आदि रही।