मिर्जापुर। कोविड की समस्या को देखते हुए शासन ने रात के कर्फ्यू का समय बढ़ाकर रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया है। अब आठ घंटे का नाइट कर्फ्यू होगा। अभी तक नाइट कर्फ्यू का समय रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक था। इसके साथ ही सभी शिक्षण संस्थाओं को 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि आनलाइन कक्षाएं चलाने के लिए अनुमति है। इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष की आयु वाले बच्चों को अभियान चलाकर टीकाकरण कराने का भी निर्देश दिया गया गया। शासन की ओर ेस जिलाधिकारियों को निर्देश है कि वे प्रतिदिन आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल) सेंटर में उपस्थित होकर चिकित्साधिकारियों की समीक्षा करें। ताकि कोविड को प्रभावी रूप से नियंत्रण में लाया जा सके।