फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ग्रहण कराया शपथ 

Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
समारोह में अध‌िवक्ता
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन परिसर में मंगलवार को संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव व सचिव हरी लाल बिंद को शपथ ग्रहण वरिष्ठ अधिवक्ता रामरूप पांडेय ने ग्रहण कराया, वहीं अन्य पदाधिकारीगण तथा कार्य समिति के सदस्यों को शपथ ग्रहण चुनाव अधिकारी एडवोकेट संजय श्रीवास्तव ने कराया। 
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश गोपाल जी कुलश्रेष्ठ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान समारोह में उपस्थित फोरम के अध्यक्ष रामनरेश मिश्र जो चार जनवरी को अवकाश ग्रहण कर रहे हैं, उनकी विदाई की गई तथा सम्मानित भी किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने अधिवक्ताआें को संबोधित करते हुए चुनाव में जीत दिलाने के लिए सभी अधिवक्तागणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बैकुंठ नाथ त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ वीरु दादा, प्यारे लाल अग्रवाल, प्रेमकांत श्रीवास्तव, आद्या प्रसाद सिंह, हरिहर सिंह, राम जतन यादव, बिहारी सिंह, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, पूर्व सचिव सरदार जगजीत सिंह, रणजीत सिंह, महेंद्र कुमार मिश्र, सत्येंद्र सिंह, लालजी सिंह, इंद्र बहादुर बिंद, सूर्य प्रताप बिंद, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें