फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कपड़े में लिपटी मिली नवजात, सीएचसी में भर्ती

विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के तलरे जंगल में मिली नवजात। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के तलरे जंगल में शुक्रवार को पेड़ के नीचे नवजात बच्ची मिली। पुलिस व ग्रामीणों ने सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। सेमरी गांव निवासी अर्जुन शुक्रवार शाम को शौच के लिए जंगल गया था। तभी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। देखा तो थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर (तलरे) गांव के जंगल में राजगढ़ चुनार मार्ग से लगभग 50 मीटर दूर पेड़ के नीचे लालरंग के कपड़े में लिपटी नवजात थी। अर्जुन ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. सर्वेश पांडेय ने बताया कि नवजात शिशु लड़की है। दो से तीन दिन की लग रही है। शिशु स्वस्थ है। विधिक कार्रवाई के बाद उसे चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें