पड़री। थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर हाईवे के समीप पुल के पास सोमवार को एक नवजात बच्ची झोले में लटकी हुई मिली। किसी ने नवजात को झोले में भरकर सड़क किनारे लगे पाइप में लटका दिया था। रास्ते से आते जाते राहगीरों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर झोला खोला तो सन्न रह गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने नवजात बच्ची को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि एक झोले में नवजात बच्ची मिली है। जिसे चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है।