फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: परीक्षा देकर लौटते समय छात्रों के बस पर चले पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। विंध्याचल रोड स्थित सेमफोर्ड स्कूल से परीक्षा देने गए क्रिश्चियन स्कूल के बच्चों से विवाद हो गया। इसके बाद जब छात्र घर लौटने लगे तो उनके वाहन पर पत्थरबाजी की गई। इसमें छात्र व अध्यापक घायल हो गए। नगर पंचायत स्थित क्रिश्चियन स्कूल के 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों की परीक्षा का सेंटर विंध्याचल स्थित सेमफोर्ड स्कूल में गया है। वहां अन्य स्कूलों के बच्चों का भी सेंटर गया है। कछवां क्रिश्चियन स्कूल के बच्चे परीक्षा देकर बाहर निकलने लगे तो दूसरे स्कूल के बच्चे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों बच्चों को स्थानीय और स्कूल के अध्यापकों ने समझाया। उस समय दोनों स्कूलों के बच्चे चले गए।
विज्ञापन

कछवां क्रिश्चियन स्कूल के बच्चे अपनी बस में बैठकर वापस घर लौटने लगे, तभी रास्ते में दूसरे स्कूल के जिस बच्चे से विवाद हुआ था, वे और उसके साथियों के साथ बाइक से गाड़ी का पीछा कर आगे खड़े होकर पत्थरबाजी करने लगे। जिसमें दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। अध्यापक अश्वनी, दिनेश, आकांक्षा व छात्र आदित्य सिंह व विपुल तिवारी घायल हो गए। अध्यापकों ने रास्ते में एक प्राइवेट क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद कछवां ले गए। विवाद के दौरान झगड़ा करने वाले छात्र का आईडी कार्ड घायलों को मिला। कछवां क्रिश्चियन स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश दर्शन ने बताया कि 10वीं व 12वीं के बच्चों का परीक्षा सेंटर मिर्जापुर के सेमफोर्ड स्कूल में गया है। परीक्षा देकर लौटते समय कुछ बच्चों के विवाद में मनबढ़ों ने बस पर पत्थरबाजी की। जिसमें तीन अध्यापक और दो बच्चे घायल हो गए। उनका इलाज करवाया जा रहा है। इसकी सूचना कछवां थानाध्यक्ष और हमला करने वाले छात्रों के संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें