फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने पैदल गश्त की जनता से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने गुरुवार की शाम को पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में बैठक कर पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर परिचय लिया। इसके बाद देर शाम को नगर में पैदल गश्त कर जनता से संवाद किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारी से उनका परिचय प्राप्त कर उनके थाना क्षेत्र के बारे में आवश्यक जानकारी ली। गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, अनावरण के लिए शेष अपराध, लंबित मामलों का निस्तारण, कानून व्यवस्था में महिला अपराध पर प्रभावी नियंत्रण व सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आदि के संबंध में गोष्ठी कर समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, एएसपी नक्सल अजय कुमार, सीओ लालगंज प्रमोद कुमार, सीओ चुनार हितेन्द्र कृष्ण, सीओ सिटी सुधीर कुमार, आरआई गोरखनाथ सिंह, देहात कोतवाल अभय सिंह, शहर कोतवाल राजकुमार सिंह आदि रहे। देर शाम को एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी फोर्स के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज में पैदल गश्त किया। दुकानदारों से संवाद कर उनसे यातायात को बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें