फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मूर्ति के नीचे मिली नवजात, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के यादवपुर स्थित कमलेश्वर नाथ मंदिर में बुधवार की सुबह हनुमानजी के चरणों के पास एक नवजात मिली। सुबह पांच बजे लोग मंदिर दर्शन करने गए तो नवजात को दिखकर प्रधान को सूचना दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता नवजात को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

गांव में यादवपुर में कमलेश्वर नाथ मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है। मंगलवार की रात किसी ने अंधेरे में नवजात बच्ची को मूर्ति के पास छोड़ दिया था। प्रतिदिन की भांति सुबह पांच बजे गांव के लोग मंदिर में दर्शन करने गए तो देख कि हनुमान जी के पैरों के नीचे नवजात पड़ी है। नवजात के मिलने की सूचना प्रधान हिंछलाल को दिया गया। सूचना पर मंदिर के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान ने आशा व एएनएम को सूचना दिया पर आशा व एएनएम मौके पर नहीं पहुंची। ग्राम प्रधान ने सात बजे तक इंतजार किया उसके बाद गांव की ही मीना देवी पत्नी शैलेंद्र कुमार के साथ नवजात को लेकर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई गए। डॉ. मफतलाल ने नवजात का प्राथमिक उपचार कर बताया कि उसका वजन कम है। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अपने देखरेख में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें