फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर भड़के कमिश्नर

Thu, 11 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को मंडलीय विकास बैठक का आयोजन किया गया। वित्तीय वर्ष  समाप्ति  की ओर होने तथा इस दौरान अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर
विज्ञापन


मंडलायुक्त अनिल कुमार ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि मंडल के विकास के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करें। यह भी तय करें कि लोगों को योजनाओं का लाभ मिला अथवा नहीं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य धरातल पर दिखाई देना चाहिए। कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि मंडलीय अधिकारी अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों को समय से पूरा करायें। बैठक के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के कारण अधीक्षण

अभियंता बाण सागर को प्रतिकूल प्रविष्टी दिए जाने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने के दोषी उप निदेशक कृषि, अपर निदेशक पशुपालन से स्पष्टीकरण मांगा गया।

मंडलायुक्त ने उद्यान अधिकारी को गंभीर लापरवाही बरतने के कारण वेतन रोकने का निर्देश दकिया। उन्होंने बैठक के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे समाजवादी पेंशन को समय से पूरा करें।

आयुक्त ने जननी सुरक्षा योजना, पेयजल, स्वास्थ्य, सूखा राहत, लोहिया गांव, आवास , स्वच्छता आदि योजनाओं की प्रगति का हाल जाना। बैठक में जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, डीएम सोनभद्र जीएस प्रियदर्शी, सीडीओ अमित कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें