फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: विंध्य दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, मां के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर; सुरक्षा दुरुस्त

Wed, 24 Sep 2025 10:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Navaratri 2025: नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। भोर से मां के दर्शन-पूजन शुरू हो गए थे। विंध्याचल मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की टीम तैनात रही।
विज्ञापन
विंध्याचल मंदिर में मां के दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mirzapur News: विंध्याचल धाम में चल रहे शारदीय नवरात्र मेले की तृतीया तिथि पर विंध्य धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। देवी धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति का दर्शन कर मंगल कामना की। विंध्य की गलियों में भोर से ही भक्तों का रेला लगा रहा।

विज्ञापन


माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु लालायित नजर आए। मंदिर में मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर देवी भक्त निहाल हो उठे। विंध्याचल दरबार में शारदीय नवरात्र की तृतीया तिथि बुधवार को भक्तों का तांता लगा रहा।

घंटों कतार में खड़े रहने के बाद मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। विंध्य की गलियां भोर से ही मां के जयकारे से गूंज उठी। जगत जननी के दिव्य मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक निरंतर चलता रहा। हाथ में नारियल, गुड़हल की माला और भोग प्रसाद लेकर भक्त मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


भोग प्रसाद अर्पित करने के बाद भक्तों ने माता से परिवार की सुख-समृद्धि के साथ ही आत्म शक्ति और सफलता का आशीष भी मांगा। मंदिर की छत पर जहां साधक विधि-विधान पूर्वक साधना करने में जुटे रहे वहीं दूसरी ओर अष्टभुजा पहाड़ पर श्रद्धालु त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें