फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Ashtami: विंध्यधाम में नवरात्र की अष्टमी पर आस्था का उमड़ा रेला, दो लाख से अधिक भक्तों ने लगाई हाजिरी

Sun, 22 Oct 2023 11:53 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर आदिशक्ति जगतजननी मां विंध्यवासिनी के महागौरी स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए दर्शनार्थियों का तांता लगा है। मंगला आरती के उपरांत जैसे ही मंदिर का कपाट खुला तो पहाड़ा वाली के जय जयकारे से संपूर्ण मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
विंध्यधाम में नवरात्र की अष्टमी पर आस्था का उमड़ा रेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी मिर्जापुर जिले में शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर महागौरी स्वरूप मां विंध्यवासिनी के दर्शन को विंध्याचल धाम में आस्था का संगम दिखा। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर पुण्य की कामना की। मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो अनवरत जारी है। अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


मंदिरों में मत्था टेकने के बाद भक्त त्रिकोण परिक्रमा को निकल रहे हैं। सुबह 10  बजे तक दो लाख से अधिक भक्तों ने श्रद्धा भाव से माता के धाम में शीश झुकाकर सुख-समृद्धि की कामना की। गुड़हल, गुलाब  और कमल के पुष्पों से मां का श्रृंगार किया गया। भव्य श्रृंगार देख श्रद्धालु निहाल हो उठे । घंटा, शंख, नगाड़ा और माता के जयकारे से मंदिर में चारों दिशाएं गुंजायमान है।

विंध्य धाम में चौकस सुरक्षा व्यवस्था

गंगा  घाटों पर स्नान करने के बाद मां के दरबार में पहुंचे भक्तजनों ने बड़े ही भक्ति भाव से दर्शन-पूजन किया। मंदिर पहुंचने के बाद कोई गर्भगृह से तो कोई  झांकी से माता के भव्य स्वरूप का दीदार किया। भक्त हाथ में नारियल-चुनरी, माला-फूल, कपूर-धूपबत्ती एवं प्रसाद लेकर विंध्यधाम पहुंचे। महाअष्टमी तिथि पर मेला क्षेत्र में तैनात किए गए पुलिस व पीएसी सहित श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्काउट-गाइड भक्तों को नियंत्रित करने में जुटे हैं। 
ये भी पढ़ें: विंध्याचल में जलाने से पहले ही लूट लिया जाता है रावण का पुतला, बहुत खास इसकी मान्यता

विज्ञापन
Trending Videos

निकास द्वार पर डटे रहे एसपी मिर्जापुर

विंध्याचल मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महाअष्टमी तिथि पर मां विंध्यवासिनी माता दरबार में दर्शन पूजन करने उमड़े श्रद्धालु की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन  मां विंध्यवासिनी माता के प्रथम निकास द्वार पर डटे रहे।  भक्त सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर जांच के उपरांत मंदिर परिसर में पहुंच कर मां के चरणों में शीश नवाकर सुख समृद्धि की कामना करते नजर आए।
विज्ञापन

विंध्याचल के सभी गेस्ट हाउस और होटल फुल

विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र के आठवें दिन अष्टमी को मां के धाम में हाजिरी लगाने को भक्तों का तांता रात्रि 2 बजे से ही लगने लगा। रविवार को अवकाश का दिन होने से मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ का कोई ओर छोर नहीं था। विंध्याचल के सभी वाहन स्टैंड गाड़ियों से फुल हो चुके थे तो बहुत ही तेजी से भक्तों की भीड़ में बढ़ोतरी सुबह के लिए होने लगी। विंध्याचल के सभी गेस्ट हाउस व होटल फुल हो चुके हैं। मां विन्ध्यवासिनी मंदिर जाने वाली हर गली और रास्ते में दर्शनार्थियों की रात से ही लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें