फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विन्ध्यधाम में मिलेगी नवरात्र जैसी व्यवस्था

Thu, 17 Aug 2017 12:12 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन
विज्ञापन

विज्ञापन
विन्ध्याचल। मां विन्ध्यवासिनी मंदिर के प्रशासनिक भवन में बुधवार की देर शाम विन्ध्य विकास परिषद और विन्ध्य पंडा समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार लाने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि नवरात्र की तरह ही सभी माह में दर्शनार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए गुरुवार से गलियों में आने जाने की नई व्यवस्था लागू कर रिहर्सल किया जाएगा। इसके लिए गलियों में रस्सी बांध कर रास्ता तय किया जाएगा। इसी तरह मंदिर और आसपास की गलियों में मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा। मां के विग्रह का चरण स्पर्श करने पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। पंडा समाज से जुड़े पुरोहित निर्धारित ड्रेस में आईकार्ड के साथ मौजूद रहेंगे। बैठक में जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे, एसपी आशीष तिवारी, विधायक रत्नाकर मिश्र, सीओ, एडीएम तथा विन्ध्य पंडा समाज की ओर से अध्यक्ष राजन पाठक, संजीव उपाध्याय, केदार भंडारी, रतन मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें