फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 21 घंटे बाद मिला नैतिक का शव, टल गई आरुष की बहनों की शादी

विज्ञापन
गंगा में डूबा आरुष खान
विज्ञापन
मिर्जापुर। बहन की शादी से पहले दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां घाट पर स्नान के दौरान डूबे आरुष खान(17) के साथ उसके साथी नैतिक (14) का शव भी 21 घंटे बाद मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

आरुष का शव सोमवार को ही तीन घंटे बाद मिल गया था। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन उन्हें घर ले गए।
शादी की तैयारियों के बीच घर में खुशियों का माहौल था, जो शव पहुंचते ही करुण क्रंदन में बदल गया। घटना के बाद आरुष की दोनों बहनों की मंगलवार को होने वाली शादियां टाल दी गईं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी फिरोज खान की दो पुत्रियों सानिया और संयुक्ता की शादी 16 जून को तय थी। इसके लिए वह एक महीने पहले परिवार के साथ दिल्ली से गांव आया था। शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से उसके परिचित और साथी भी आए थे। फिरोज खान का पुत्र आरुष खान (17) सोमवार दोपहर अपने दिल्ली निवासी साथी नैतिक (14) निवासी प्रतापनगर मेट्रो सब्जी मंडी, नई दिल्ली तथा अन्य साथियों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां घाट पर पहुंचा था।
विज्ञापन

वहां सभी स्नान कर रहे थे। इसी दौरान नैतिक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आरुष पानी में गया, लेकिन वह भी डूब गया। बचाव के प्रयास में दो अन्य साथी भी डूबने लगे।
किशोरों को डूबता देख स्थानीय नाविकों ने दो साथियों को बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। करीब तीन घंटे बाद आरुष का शव बरामद कर लिया गया था। रात में खोजबीन बंद कर दी गई।
मंगलवार सुबह टीमों ने फिर से तलाश शुरू की और दोपहर करीब डेढ़ बजे नैतिक का शव भी घाट के पास से बरामद कर लिया। मंगलवार को सानिया की बरात जिगना और संयुक्ता की बरात हरिहरपुर बेदौली से आनी थी, लेकिन घटना के बाद दोनों शादियां टाल दी गईं।
विज्ञापन

गंगा में डूबा आरुष खान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें