फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 13 नवंबर से शुरू होगा नयनागढ़ महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नयनागढ़ महोत्सव समिति के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाट पर 13 नवंबर से तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नगर के एक लॉन में रविवार की रात समिति के सदस्यों व नगर के सम्मानित लोगों की हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में इस बार महोत्सव भव्य रूप से मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में समिति के सदस्यों को अलग-अलग कार्यक्रमों का प्रभारी बनाया गया। उत्तरामुखी गंगा तट पर आयोजित नयनागढ़ महोत्सव का शुभारंभ 13 नवंबर की शाम छह बजे और समापन 15 नवंबर की अर्धरात्रि में होगा। पहले दिन 13 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान नृत्य व अखिल भारतीय ठहाका हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन 14 नवंबर को गंगा नमामि गंगे के तहत स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम, भारतीय लोकतंत्र में जाति गणना के औचित्य विषय पर संगोष्ठी, गंगा मूर्ति का नगर में भ्रमण व गंगा तट पर अवस्थापना, कथक नृत्य व जादूगर राठी द्वारा जादू का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अंतिम दिन 15 नवंबर को स्नान पर्व पर नगर में आने वाले स्नानार्थियों के मनोरंजन के लिए सुबह गंगा तट पर बिरहा दंगल के साथ ही शाम को गंगा दर्शन, हवन पूजन, आतिशबाजी, भव्य गंगा आरती, प्रसाद वितरण एवं गीत संगीत कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन होगा। बैठक के दौरान महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल ने कार्यक्रम प्रभारियों से अभी से तैयारियां शुरू करने को कहा। बैठक में सभाजीत सिंह, मेजर कृपा शंकर सिंह, डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, अफसर अली, अखिलेश सिंह, शीतला प्रसाद यादव, राजू गुप्ता, रफीक आलम, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें