ड्रमंडगंज। खुटहां मनकामेश्वर धाम के पास स्थित खेल मैदान में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिर्जापुर की टीम ने भंवरहवा को 12 पॉइंट के अंतर से हराकर फाइनल मैच जीत लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। मिर्जापुर और भंवरहवा की टीम के बीच हुए फाइनल मैच में मिर्जापुर की टीम ने कुल 25 पॉइंट बनाया, जबकि भंवरहवा की टीम मात्र 13 पॉइंट बना सकी। उसके बाद निर्णायक मंडल ने मिर्जापुर की टीम को विजेता घोषित कर दिया। मुख्य अतिथि विवेक मिश्र व धीरज मिश्र ने विजेता टीम को 5100 रुपये तथा उप विजेता टीम को 2500 रुपये नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान अरुण मिश्र, अशफाक अहमद, भरत राय, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।