फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नदिहार स्पोर्टिंग क्लब ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। किसान कप की ओर से शनिवार को कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहला मैच नदिहार स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब और ददरा स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें नदिहार स्पोर्टिंग क्लब ने 27 रन से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहले ददरा की टीम ने टास जीत कर फील्डिंग करने का फैसला किया। नदिहार क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 76 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी ददरा की टीम निर्धारित 8 ओवर में मात्र 49 रन ही बना सकी। इस तरह से नदिहार की टीम ने 27 रन से विजयी रही। दूसरा मैच सेमरा बरहों और राजगढ़ के बीच खेला गया। सेमरा बरहों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 56 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी राजगढ़ की टीम आठ ओवर में मात्र 49 रन पर सिमट गई। इस तरह से सेमरा बरहों की टीम ने मैच जीत लिया। मैच का उद्घाटन प्रमोद कुमार और चौखड़ा के ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान राजदीप सिंह पटेल, सुजीत पटेल, रवि शंकर सिंह पटेल, पंकज कुमार, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें