फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीएम की परीक्षा पर चर्चा से ऑनलाइन जुड़ेंगे 58500 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 58500 विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकों का विवरण परीक्षा पर चर्चा पोर्टल पर दर्ज कराया गया है। ये लोग 29 जनवरी को प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे। हो सकता है कि इनमें से कुछ लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलवा लिया जाय। हालांकि अभी ऐसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी तथा सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। प्रधानमंत्री प्रति वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करते हैं। साथ ही उनको कुछ उपाय भी बताते हैं, ताकि परीक्षा के प्रति परीक्षार्थियों के अंदर भय समाप्त हो और वे परीक्षा को सकारात्मक दृष्टि से ले सकें। इस बार भी यह कार्यक्रम 29 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। इसमें जितने लोग पंजीकृत हुए हैं, वे ऑनलाइन स्मार्ट फोन अथवा किसी अन्य माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसके लिए प्रदेश भर में 45 लाख विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को जोड़ने का लक्ष्य था। इससे जुड़ने के लिए जिले को 58054 का लक्ष्य दिया गया है, जबकि इससे अधिक लोगों को जोड़ा गया है। परीक्षा पर चर्चा पोर्टल पर इन लोगों के नाम और पता आदि 12 जनवरी तक अपलोड कर गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि निर्धारित समय के अंदर सभी सूचनाएं भेज दी गई हैं। लक्ष्य से अधिक लोगों का पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें