फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण आवेदन निरस्त होने पर कारण अवश्य बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में बृहस्पतिवार को बैंक शाखा प्रबंधकों का सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषयक एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ऋण वितरण कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। बैंक अधिकारियों से कहा गया कि यदि वे किसी ऋण आवेदन को निरस्त करते हैं तो उसके कारण का उल्लेख जरूर करें।
विज्ञापन

कार्यशाला का आरंभ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों सस्ता एवं सुरक्षित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बैंक शाखा प्रबंधकों से कहा कि ऋण उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बैंक शाखा प्रबंधकों से समूहों को ऋण उपलब्ध कराने में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि लंबित ऋण आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। साथ ही यदि कोई समूह किसी पैरामीटर पर खरा नहीं उतर रहा है तो उसके कारण सहित प्रस्ताव अस्वीकृत करें, ताकि उसमें सुधार किया जा सके। एनआईआरडी हैदराबाद से प्रशिक्षक के रूप में जीबी भुईया एवं डीडी मिश्रा ने कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, उपायुक्त (स्व रोजगार) मो. नफीस, अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार अजय के अलावा बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें