फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की नगर पालिकाध्यक्ष ने रखी नींव

विज्ञापन
सिटी कोतवाली के सामने शापिंग कांप्लेक्स के लिए भूमि पूजन करते नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर  केस
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी कोतवाली के सामने प्रस्तावित तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बन जाने के बाद नगरवासियों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के आवश्यक सामान उपलब्ध हो सकेंगे।
इससे लोगों को खरीदारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत कम होगी। नगर में व्यवस्थित बाजार की सुविधा भी मिलेगी। निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद दुर्गा प्रसाद यादव, सभासद प्रतिनिधि किशन कसेरा, सीएंडडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम के ठेकेदार रविंद्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें