फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में मामले में आरोपी को पकड़कर ले गई मुंबई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। हत्या मामले में जनपद के एक युवक का नाम आने पर मुंबई पुलिस मंगलवार को कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार पहुंची। कछवां पुलिस की मदद से आरोपी युवक को पकड़कर अपने साथ मुंबई ले गई। मुंबई पुलिस उसकी छानबीन कर रही है। युवक को ले जाने से पहले कछवां पुलिस ने भी मुंबई से आई पुलिस के बारे में जानकारी ली। इसके बाद युवक को ले जाने दिया।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार निवासी प्रदीप गुप्ता पुत्र शोभनाथ गुप्ता मुंबई में काम करता था। कुछ माह पूर्व वह मुंबई से घर लौटा है। मुंबई में एक महिला की हत्या कर शव को फेंका गया था। मुंबई पुलिस हत्या की जांच कर रही थी। छानबीन में जमुआ बाजार निवासी प्रदीप का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन किया। मुंबई पुलिस छानबीन करने के बाद प्रदीप को गिरफ्तार करने के लिए कछवां के जमुआ बाजार आई थी। मुंबई पुलिस सीधे प्रदीप के घर पहुंच गई। जानकारी होने पर एएसपी सिटी संजय कुमार ने कछवां पुलिस को निर्देश दिया कि वे पहले आरोपी को पकड़ने आई मुंबई पुलिस की पूरी जानकारी ले। जिससे कि बाद में युवक का पता न चलने पर ये आरोप न लगे कि उसका अपहरण हो गया। कछवां पुलिस मौके पर पहुंची। तो पता चला कि मुंबई से निरीक्षक मैत्रे के नेतृत्व में तीन सदस्ययी टीम आरोपी को हत्या मामले में पकड़ने आई है। एसएसआई रमाकांत यादव ने बताया कि पुलिस आरोपी युवक को हत्या मामले में पकड़कर ले गई है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि प्रदीप गुप्ता मुंबई में काम करता था। वहां पर एक महिला की हत्या कर दी गई। अज्ञात महिला के हत्या मामले की जांच में प्रदीप का नाम प्रकाश में आने पर मुंबई पुलिस उसे पकड़कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें