मड़िहान। थाना क्षेत्र के बेला जंगल के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसकी पत्नी और भाई के साथ बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाने के बाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सुरेश पत्नी और बच्चे के साथ मिर्जापुर किसी काम से आया था। रात को वह घर वापस लौट रहा था। रास्ते में मड़िहान थाना क्षेेत्र के बेला जंगल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। घायल पत्नी, उसके भाई और बच्चे को अस्पताल भेजवाया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे मड़िहान थाना प्रभारी राजीव सिंह ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया और परिजनों को मौत की सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था।