फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक पंचायत में रामराज सिंह रिहा किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की पंचायत रविवार को रसूलपुर गांव में हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही किसान नेता रामराज सिंह पटेल पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने व उन्हें रिहा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अली जमीर खां ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर महीनों से सड़क पर शांति पूर्वक धरना दे रहे किसान नेता रामराज सिंह पटेल पर फर्जी मुकदमा थोपकर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की भाकियू भानु गुट घोर निंदा करता है। प्रदेश सचिव जालिम सिंह ने कहा कि किसान नेता रामराज सिंह को बिना शर्त रिहा किया जाए। पंचायत में किसानों ने अगरसंड रसूलपुर नहर निर्माण के 55वर्ष बाद बकाया मुआवजा किसानों को दिए जाने, भगवत रजवाहा से संबंधित बेलवारी की क्षतिग्रस्त लाइनिंग का मरम्मत, वाराणसी से संबंधित बिजली सब स्टेशन सीखड़ में बिजली समस्या से सिंचाई बाधित न होने, रामरायपुर पंप कैनाल को पुन: चालू किए जाने, मंडी समिति अहरौरा में मंडी सचिव के अक्सर गायब रहने, राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय इमिलियाचट्टी का जीर्णोद्धार कराने, पथरौरा माइनर में घुरहूपुर का क्षतिग्रस्त फाल का मरम्मत कराए जाने आदि तमाम मांग को पंचायत में पास किया गया। अंत में पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम चुनार व जिलाधिकारी से मुलाकात करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता अकीलुद्दीन अहमद व संचालन फणींद्र श्रीवास्तव ने किया। उक्त अवसर पर हरिदास सिंह, जालिम सिंह, सुरेश सिंह, धर्मदेव उपाध्याय, नरेंद्र मिश्रा, प्रदीप सिंह, छैलबिहारी सिंह, मुकुटधारी सिंह, गोपाल सिंह, मणिशंकर सिंह, गोपाल दास गुप्ता आदि किसान मौजूद रहे।
उधर्र, किसानों के मुआवजा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान नेता रामराज सिंह पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल निर्वतमान जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में जिला कारागार पहुंचकर उनसे मुलाकात किया। निर्वतमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की लड़ाई में इनके साथ है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध करेगी। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, स्वामीशरण दुबे व अंकित दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पड़री। पहाड़ी विकास खंड के ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय पर रविवार को संपन्न हुई। बैठक में एनएच-7 में अधिग्रहण जमीनों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की आवाज बुलंद करने वाले किसान नेता रामराज सिंह पटेल पर हुई कार्रवाइ पर कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त किया।
ब्लाक अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा सरकार पूर्ण रूप से लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। किसान नेता की हुई गिरफ्तारी को तानाशादी कदम बताया। किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रवि दुबे ने कहा की शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे किसानों के आवाज को दबाने के लिए ही रामराज पटेल को गिरफ्तार किया गया है जो निंदनीय है। बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, संतोष तिवारी, छोटेलाल सिंह, पंधारी पासी, कृष्ण कुमार पांडेय, मनोजधर दुबे, दशरथ सिंह पटेल, रामलखन प्रजापति, गुड्डू दुबे, वीर सिंह, अनीश ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें