फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों की खाद्य अपर आयुक्त की टीम करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के धान क्रय केंद्रों की शासन द्वारा जांच कराई जाएगी। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने निर्देश जारी किया है। धान क्रय केंद्रों के साथ- साथ राइस मिलों का भी निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण आख्या पांच जनवरी तक देने के निर्देश है। माना जा रहा है कि यह टीम शुक्रवार तक जिले में आ जाएगी।
विज्ञापन

इस निरीक्षण के लिए संभागवार टीमों का गठन किया गया है। इसमें विंध्याचल मंडल के लिए खाद्य एवं रसद आयुक्त विभाग के अपर आयुक्त अनिल कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए सीतापुर के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अरविंद दुबे को नामित किया गया है। जांच के लिए स्पष्ट निर्देश है कि जांच अधिकारी अपने सहयोग के लिए एक क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अथवा विपणन निरीक्षक को भी ले सकते हैं। इसके साथ ही राइस मिलों के सीएमआर की रैंडम जांच कराई जाएगी। साथ ही जांच टीम धान बेचने वाले किसानों से रैंडम आधार पर सत्यापन कर सकती है। पूरे प्रदेश में साढ़े 50 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 40 लाख टन से अधिक की खरीद की जा चुकी है। जिले में इस बार धान खरीद का लक्ष्य दो लाख 60 हजार था। इसमें काफी खरीद की जा चुकी है। पूरे जिले में एक सौ 22 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें