मिर्जापुर। नया साल आयुष्मान लाभार्थियों के लिए खुशी का सौगात लेकर आया है। नए वर्ष में जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को नि:शुल्क कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए जनपद के नौ सामुदायिक केन्द्र 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व 186 सबसेन्टरो पर दो जनवरी से आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रारम्भ हो जायेगा। इसके अलावा लाभार्थियों को जानकारी को बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध पम्पलेट भी बांटने का कार्य भी किया जायेगा। आयुष्मान परामर्शदाता राहुल मिश्र बतायाकि अब प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिले के नौ सामुदायिक केन्द्र 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व 186 सबसेन्टरो पर दो 2 जनवरी से आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रारम्भ हो जाएगा। इस अभियान में जनपद के 2043 आशाओं को लगाया गया है जो डोर टू डोर जाकर जागरूक करने का कार्य करेगी और सभी से ज्यादा से ज्यादा गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अपील भी करेगी।