फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर धूप, सुबह और शाम पानी की फुआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नए वर्ष पर भी मौसम के रुख में नरमी नहीं रही। शीतलहर के बीच बारिश ने हालाता और बिगाड़ दिया। बुधवार को दोपहर के समय धूप, सुबह और शाम के समय पानी की फुहार से गलन में इजाफा हो गया है। पिछले हफ्ते के मुकाबले न्यूनतम पारे में आठ डिग्री सेल्सियस का सुधार आया है पर शीतलहर से राहत नहीं मिली। खासकर शाम और रात के समय शीतलहरी ज्यादा चल रही।
विज्ञापन

सुबह कोहरे व पानी की पड़ी फुहार के बीच भले ही लोग अपना कामकाज निपटाने में लगे रहे कि शाम को एक बार फिर से आसमान से टपकते पानी को लेकर हैरत में रहे। गलन और शीतलहर बढ़ जाने के चलते शाम ढलते ही ग्राम्यांचलों से आए कामकाजी घरों की ओर लौट पड़े। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शीतलहर व गलन के बीच लोग अलाव के सामने ही बैठे रहे।
उधर, भयंकर ठंड व शीतलहर में रेलवे व बस स्टेशनों के साथ ही चौराहों और तिराहों पर बुधवार को लोग ठंड से कांपते रहे। सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था न होने से लोग परेशान रहे। कुछ स्थानों पर यदि अलाव जलते दिखाई भी दिए तो गीली लकड़ियां सिर्फ सुलगती रही। ठंड से निजात पाने के लिए लोग चाय की चुस्कियों के सहारे दिन व्यतीत करते रहे।
विज्ञापन

उधर, जिगना/ मड़िहान संवाददाता के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में ठंड के चलते एक युवक समेत महिला की मौत हो गई। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी ऋषि प्रकाश शुक्ल 48 वर्ष की ठंड लगने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। 26 दिसंबर की रात ऋषिप्रकाश को ठंड लग गई थी। हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन इलाज के लिए वाराणसी में कहीं उपचार के लिए भर्ती कराया था जहां मंगलवार की भोर उसकी मौत हो गई। इसी तरह मड़िहान थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी 24 वर्षीय इंद्रावती पत्नी सुनील कोल की मंगलवार की रात मड़िहान कस्बा स्थित मायके जाते समय रास्ते में ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें