फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो गलत उस पर कार्रवाई होगी, प्रियंका हो चाहे कोई और हो-केशव मौर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कांग्रेस झूठ बोलने वाली आटोमैटिक मशीन है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस पर यह आरोप पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में कहीं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोप पर कहा कि कांग्रेस को अपना नाम झूठी पार्टी रख लेना चाहिए। एक दिन पहले प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया और आज उससे मुकर गईं। उन्होंने हेलीपैड से लेकर अकोढ़ी और चुनार स्थित कार्यक्रम स्थल पर कई बार कांग्रेस और सपा पर हमला बोला।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस देश में अफवाह फैलाने का काम कर रही है, लोगों को गुमराह कर रही है। नागरिकता देने के विषय को कांग्रेस देश से निकालने का विषय बताकर जनता को गुमराह कर रही है। प्रियंका गांधी द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किए जाने पर कहा कि जो भी गलत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह प्रियंका गांधी हों या कोई और। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वहीं जाती हैं जहां विवाद या शांति व्यवस्था भंग होती है।
उन्होंने अकोढ़ी स्थित कार्यक्रम स्थल पर कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिमों को जाकर भड़काया, जनता और पुलिस पर हमले करवाए। राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। चाहे वह घर और खेत बेचकर चुकाएं। इसके पीछे कांग्रेस और सपा का हाथ होना बताया। जनगणना के मामले को लेकर भी पार्टियों पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें