फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेरात में एसडीएम व डीसी मनरेगा पहुंचे गोवंश आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के लिए की जाने वाली व्यवस्था की पड़ताल करने शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी औचक निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम शिव प्रसाद व डीसी मनरेगा/ बीडीओ मोहम्मद नफीस ने बारीकी से निरीक्षण कर पांच बिन्दुओं की रिपोर्ट जलिाधिकारी को भेजकर उन्हें गौशाला की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कड़ाके की पड़ रही ठंड से गोवंशों का औचक निरीक्षण कर बचाव के लिए किए गए स्थायी, अस्थायी उपायों को अधिकारियों ने देखा और चित्र तथा वीडियो से जिलाधिकारी के व्हाट्सएप के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। एसडीएम शिव प्रसाद ने बताया कि संरक्षित गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए चारो तरफ से तिरपाल से ढका गया है। उसके अंदर पशुओं को राहत दिलाने के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई है। छोटे व कमजोर पशुओं को जूट के बोरे के खोल से ढंका गया है। पेयजल व्यवस्था सहित शीतलहर से बचाव के लिए टीन शेड के अलावा प्लास्टिक तिरपाल व सात सौ बोरा से घेरा किए जाने आदि सभी बिन्दुओं पर रिपोर्ट दिया गया। रात में एसडीएम ने गौशाला पर मौजूद सभी गोसेवकों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया। इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें