मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहा गांव निवासी महिला ने ट्वीट किया है कि उसे अदलहाट थाने की पुलिस पर भरोसा नहीं है। गोल्डी सिंह ने ट्वीट कर बताया कि उसकी शादी सुरहा गांव में हुई है। कहाकि ससुराल वालों नें मेरे नाम से लोन लिया और उसे जमा नहीं कर रहे है। ससुराल वालों को लोन भरने के लिए कहा तो वे धमकी दे रहे है। मामले की शिकायत अदलहाट पुलिस से करने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। गोल्डी ने ट्वीट कर किया तो मुझे ओर मेरे परिवार को कुछ भी हुआ तो मेरे सास, ससुर, पति और अदलहाट पुलिस जिम्मेदार होगी। महिला के ट्वीट पर मिर्जापुर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहाकि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।