फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुफान, संपूर्णक्रांति और चंबल सप्ताह में कई दिन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोहरे का व्यापक असर ट्रेनों की रफ्तार भी पड़ा है। यहीं कारण है कि मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन आने वाली कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा चोपन-प्रयागराज पैसेंजर 31 दिसंबर तक प्रतिदिन के लिए निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा अन्य गाड़ियों के रूट को डायवर्ट रिया गया है। कोहरे के कारण दिल्ली रूट की गाड़ियां गुरुवार को भी विलंब से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मिर्जापुर स्टेशन पर प्रतिदिन आने वाली तूफान एक्सप्रेस अप (13007) एक फरवरी 2020 तक सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शनिवार और डाउन (13008) तीन फरवरी तक सोम, बुध, गुरु व शनिवार को निरस्त रहेगी। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अप (12393) 29 जनवरी और (डाउन) 31 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार को निरस्त रहेगी। चंबल एक्सप्रेस अप (12177) एक फवरी तक शनिवार को आगरा से मथुरा तक और डाउन (12178) 27 जनवरी को सोमवार आगरा से मथुरा तक ही चलेगी। चोपन इलाहाबाद पैसेंजर 31 जनवरी तक प्रतिदिन अप और डाउन निरस्त रहेगी। गरीब नवाज एक्सप्रेस अप (18631) शुक्रवार और डाउन (18632) रविवार को मिर्जापुर स्टेशन पर नहीं आएगी। ट्रेन वाराणसी, मंडुआडीह होते प्रयागराज जंक्शन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें