फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद समेत 11 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नव युवक अधिवक्ता समिति के चुनाव में गुरुवार को प्रथम दिन अध्यक्ष, महामंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित अन्य पदो के लिए कुल 13 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र की खरीद की गयी जबकि 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए जंग बहादुर सिह, महामंत्री पद हेतु अभय सिंह व विनोद कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु जय कुमार गुप्ता व अजय कुमार सिंह ने अपना नामांकन किया। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद हेतु अजय कुमार सिंह सहित वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु विजय प्रताप सिंह, जयप्रकाश नारायण, विजय कुमार मिश्रा व राम निहाल सिंह व कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए विजय कुमार यादव, शशि प्रकाश सिंह व सुरेश कुमार यादव ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की खरीद व उम्मीदवारों का नामांकन पत्र दाखिला चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र नाथ दिवेदी, राम नारायन सिंह, विनय कुमार श्री ास्तव, नंद किशोर सिंह, श्याम मुरारी सिंह के पांच सदस्यीय इल्डर्स कमेटी की देखरेख में हुआ। चुनाव अधिकारी के सहयोग में कल्लू सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुबाष चन्द्र सिंह सहित बार के अध्यक्ष मुन्नू प्रसाद गुप्ता, महामंत्री राजकुमार सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरूदास एडवोकेट आदि लगे रहे। इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र नाथ दिवेदी ने बताया कि 31 दिसंबर को होने वाले अधिवक्ता समिति के चुनाव में कुल तीन सौ 11 अधिवक्ता मतदाता अपने मत का प्रयोग कर नये अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चयन करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें