फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। विधानसभा क्षेत्र चुनार के गांगपुर बेटावर घाट पर एक करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीपा पुल का लोकार्पण सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने किया। पीपा पुल का निर्माण होने से अब तहसील चुनार के ढाब क्षेत्र के 12 गांव के जनमानस को वाराणसी आने जाने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

लोकार्पण के उपरांत विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में गंगा नदी पर 12 पीपा पुल स्वीकृत किया गया है। लेकिन 12 पान्टुन पुल में विधान सभा चुनार में सबसे पहले यह पीपा पुल समय से बनकर तैयार हुआ है जिसे आज अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। लोकार्पण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित काशी प्रांत के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सहयोगी आलोक सिंह, पूर्व प्रधान शिवपुर दिलीप सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष चुनार चन्द्रहास गुप्ता, अहरौरा महेन्द्र सिंह, जमालपुर नरसिंह, सीखड रविन्द्र सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें